चैत्र शुक्लादि, उगाडी और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं : ओम बिरला

1 Min Read

नयी दिल्ली ,एजेंसियां : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की देशवासियों शुभकामनाएं दीं।

ओम बिरला ने अपने शुभ संदेश में कहा, चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा और चेती चाँद की हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं।

ये सभी त्योहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं, जो भारत की गौरवशाली संस्कृति और विविधताओं को रेखांकित करते  हैं।

ये त्योहार हमें मिलजुलकर रहने और समृद्धि तथा खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा भी देते हैं। साथ ही, इनसे हमारी आध्यात्मिक एवं सामाजिक मान्यताएं गहराई से जुड़ी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें

Pakistan Bomb Blast : पाकिस्तान के क्वेटा में मस्जिद के पास विस्फोट, 1 की मौत,12 घायल

Share This Article
Exit mobile version