HAL को रक्षा मंत्रालय से मिला 50 हजार करोड़ का ऑर्डर; 156 हेलीकॉप्टरों की होगी खरीद [HAL gets order worth Rs 50 thousand crore from Defense Ministry]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्रालय ने 156 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल जारी किया है।

रक्षा मंत्रालय ने राज्य के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का टेंडर दिया है।

यह किसी भारतीय कंपनी को हेलिकॉप्टरों के अधिग्रहण के लिए दिया गया सबसे बड़ा ऑर्डर है। खास बात तो ये है कि कंपनी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

महज आधे घंटे में कंपनी के मार्केट कैप में 20 हजार करोड़ रुपए का इजाफा देखने को मिला।

चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात होंगे

इन 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से 90 भारतीय सेना (IA) के लिए और 66 भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए हैं।

माना जा रहा है कि ये 156 लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर्स को चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

रक्षा मंत्रालय ने 84,560 करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं