नयी दिल्ली : हैकरों के एक समूह ने दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट तक पहुंच हासिल करने का दावा किया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मिली जानकारी के अनुसार ‘किलसेक’ नामक हैकरों के समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए संदेश में दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट तक पहुंच और चालान की स्थिति को बदलकर “भुगतान किए जा चुके” करने की क्षमता हासिल करने का दावा किया।
संदेश के अनुसार समूह ने यातायात उल्लंघन की संदर्भ संख्या समेत संबंधित जानकारी साझा करने पर उल्लंघनकर्ताओं को अपने चालान की स्थिति बदलकर “भुगतान किया जा चुका” करने का अवसर दिया।
पुलिस ने कहा कि दूसरे संदेश में, समूह ने दावा किया कि उसने दिल्ली पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली है।
इसे भी पढ़ें
नरीमन हमेशा सही और उचित बात बोलने को तैयार रहते थे: न्यामूर्ति चंद्रचूड़








