GST का डेटा रिलीज होना बंद, हर महीने की पहली तारीख को रिलीज होता था [GST data release stopped, used to be released on the 1st of every month]

2 Min Read

जून में ₹1.74 लाख करोड़ जुटाए

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने GST का डेटा रिलीज करना बंद कर दिया है। GST लागू होने के बाद सरकार हर महीने की पहली तारीख को इसका डेटा जारी करती थी।

74 महीने से ऐसा किया जा रहा था। केंद्र की ओर से मासिक डेटा जारी करना बंद करने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था।

GST के 7 साल पूरे होने पर वित्त मंत्रालय ने पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर पोस्ट किया।

जून महीने में सरकार ने GST से ₹1.74 लाख करोड़ जुटाए

सरकार ने जून महीने का GST कलेक्शन का डेटा जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि जून में GST संग्रह ₹1.74 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष के जून की तुलना में लगभग 8% ज्यादा है।

पिछले साल जून में सरकार ने GST से 1.61 लाख करोड़ रुपए GST से जुटाए थे। वहीं अगर मई 2024 के कलेक्शन को देखें तो सरकार ने तब GST से 1.73 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। यानी, मई और जून का कलेक्शन लगभग बराबर रहा है।

इसे भी पढ़ें

GST काउंसिल की 53वीं मीटिंगः ऑनलाइन गेमिंग और फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने पर चर्चा

Share This Article
Exit mobile version