जीएसटी संग्रह मार्च में 1.78 लाख करोड़ रुपये पर, अबतक का दूसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : बीते वित्त वर्ष 2023-24 के मार्च महीने में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घरेलू लेनदेन बढ़ने से मार्च में जीएसटी संग्रह बढ़ा है।

यह अबतक का दूसरा उच्चतम मासिक जीएसटी संग्रह है। अबतक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह अप्रैल, 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

अबतक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह अप्रैल, 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

मार्च में संग्रह बढ़ने के साथ समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कुल जीएसटी संग्रह 20.14 लाख करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है।

इसे भी पढ़ें

मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक : योगी आदित्यनाथ

Share This Article
Exit mobile version