श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 घायल [Grenade blast in Srinagar’s Sunday market, 12 injured]

1 Min Read

उमर बोले- हमलों से परेशान हूं

श्रीनगर एजेंसियां। जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (TRC) के नजदीक संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। हमलावरों की तलाश जारी है। घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- ‘आए दिन हमले और मुठभेड़ की खबरें आ रही हैं।

बेगुनाहों को मारना बिल्कुल भी सही नहीं है। सुरक्षा तंत्र को इन हमलों को तुरंत रोकना चाहिए, ताकि लोग बिना डर के रह सकें। इन हमलों से मैं परेशान हूं।

श्रीनगर में दो दिन में दूसरी आतंकी घटना:

2 नवंबर को खान्यार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एक घर में 2 से 3 आतंकी छिपे थे। सेना ने घर को बम से उड़ा दिया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था। घटनास्थल से आतंकी की बॉडी और गोला-बारूद बरामद किए गए। हालांकि इस मुठभेड़ में 4 जवान भी घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर के राजौरी-कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं