पटना में बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत, रोड शो में दिलीप जायसवाल पर फूलों की बारिश [Grand welcome to the new president of Bihar BJP in Patna, flowers showered on Dilip Jaiswal in the road show]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के दिल्ली से पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। पटना की सड़कों पर रोड शो करते हुए दिलीप जायसवाल को भाजपा दफ्तर लाया गया।

रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह पर उनपर फूलों की बारिश की गयी। जेसीबी के द्वारा उनपर पुष्पवर्षा की गयी।

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री उनके साथ इस रोड शो में मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर में उनका भव्य स्वागत किया।

रोड शो में जेसीबी से बरसाए गए फूल

बिहार भाजपा को अब नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दिलीप जायसवाल के हवाले की।

बिहार में भाजपा संगठन की कमान अब दिलीप जायसवाल संभालेंगे। बीजेपी के रोड शो में कई घोड़े भी मौजूद दिखे।

ढोल नगाड़े बजाकर ले गए भाजपा कार्यालय

दिलीप जायसवाल के स्वागत में विशाल रोड शो भाजपा ने निकाला। ढोल नगाड़े और नारों के बीच भाजपा ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

खुली गाड़ी में दिलीप जायसवाल सवार थे और उनके एक ओर सम्राट चौधरी तो दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा वाहन में मौजूद थे। सम्राट चौधरी भी सड़क पर लोगों के ऊपर फूल बरसा रहे थे।

वहीं जब रोड शो भाजपा कार्यालय पहुंचा तो दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत हुआ।
दिलीप कुमार जायसवाल के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीमांचल के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

पूर्णिया, अररिया, किशनगंजकटिहार के पार्टी नेताओं का कहना है कि सीमांचल से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी संगठन और सशक्त व सुदृढ़ होगा।

इसे भी पढ़ें

हटाये गये सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं