पति अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया
नई दिल्ली, एजेंसियां। विपक्ष की रैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनका पति कमजोर नहीं शेर है।
दिल्लीवालों ने एक शेर को अपना मुख्यमंत्री चुना है, उन्हें निराशा नहीं होगी। आज समय आ गया है जवाब देने का।
मौके पर सुनीता केजरीवाल ने अरविंद की तरफ से छह गारंटी दीं। केवल नाम में इंडिया गठबंधन नहीं है। दिल में इंडिया है। आज 6 गारंटी देती हूं।
पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली। मंजूर है।
दूसरा- पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
तीसरी- हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल।
चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक, जिले में मल्टी स्पेशियलटी सरकारी अस्पताल।
हर आदमी के लिए इलाज फ्री।
पांचवीं- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सही फसलों पर MSP निर्धारित कर दाम दिलाएंगे।
छठी- दिल्ली की जनता ने 75 साल से अत्याचार सहा, ये अन्याय खत्म करेंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
अपने संदेश में केजरीवाल ने यह भी लिखा था कि ये ऐलान करने से पहले मैंने गठबंधन के साथियों से मंजूरी नहीं ली।
जेल में हूं इसलिए ऐसा नहीं कर पाया। उम्मीद है, किसी को ऐतराज नहीं होगा। इसकी प्लानिंग मैंने जेल में कर ली है। मैं जेल में स्वस्थ हूं।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि केजरीवाल जी को केंद्र सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन केजरीवाल जी शेर हैं।
जेल से केजरीवाल ने आपके लिए संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि मैं आपसे वोट नहीं मांग रहा। मैं आपसे किसी को हराने या जिताने को नहीं बोल रहा हूं।
जब कुछ नेता सुबह-शाम लच्छेदार भाषण देते हैं। देश लूटने में लगे रहते हैं तो भारत मां को बहुत गुस्सा आता है।
ऐसे लोगों को भारत मां से सख्त नफरत है। आइए एक नया भारत बनाते हैं। जहां हर किसी को खाना मिलेगा, रोजगार मिलेगा, कोई गरीब नहीं होगा।
हर एक को अच्छी शिक्षा मिलेगी। हर बीमार को अच्छा इलाज मिलेगा। चाहे वो अमीर हो या गरीब।
इसे भी पढ़ें
विपक्ष की महारैलीः तेजस्वी यादव बोले- 400 पार का नारा लग रहा, EVM पहले से सेट है









