गोविंदा की हालत में सुधार [Govinda’s condition improved]

1 Min Read

रिवॉल्वर रखते वक्त मिसफायर से हुए थे घायल

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

घटना मंगलवार सुबह 4.45 बजे की है। वो अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई।

गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा, ‘गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।’

पुलिस बोली- मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं:

मुंबई पुलिस ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने घटना के बाद गोविंदा की रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

इसे भी पढ़ें

गोविंदा के पैर में गोली लगी, खुद की रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हुई [Govinda was shot in the leg, misfired from his own revolver]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं