राज्यपाल बोस ने चोपड़ा की घटना पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट [Governor Bose asked for report from Mamata Banerjee on Chopra’s incident]

2 Min Read

भाजपा का विधानसभा परिसर में धरना जारी

कोलकाता, एजेंसियां। West Bengal Assembly : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक जोड़े को सरेआम छड़ी से पीटने की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को रिपोर्ट मांगी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल इस घटना से स्तब्ध हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है तथा उन्होंने इसे ‘‘बर्बर’’ बताया है।

उन्होंने घटना की निंदा की है। वहीं कूचबिहार और चोपड़ा कांड के विरोध में बीजेपी की महिला विधायकों ने विधानसभा के सामने धरना दिया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व बीजेपी विधायक और महिला मोर्चा नेता अग्निमित्रा पाल कर रही हैं।

सत्ताधारी पार्टी के नेतृत्व में चल रहा है आतंकवाद : अग्निमित्रा पाल

अग्निमित्रा पाल का दावा है कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी के नेतृत्व में आतंकवाद चल रहा है। बीजेपी तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही है।

दूसरी ओर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चोपड़ा घटना पर राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त की।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल के कूचबिहार जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया और उस घटना के बाद हमने चोपड़ा में तृणमूल नेता को सरेआम एक महिला को गाली देते देखा। हम राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का विरोध कर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल की है दु:खद तस्वीर

शुभेंदु अधिकारी ने अग्निमित्रा पाल के धरने का वीडियो एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं पर तृणमूल नेताओं का बर्बर मध्ययुगीन अत्याचार राष्ट्रीय स्तर पर निंदनीय है।

चाहे वह कूचबिहार हो या चोपड़ा या इस्लामपुर, ऐसे मामले अपवाद नहीं हैं। ये पश्चिम बंगाल की दु:खद तस्वीर है।

कूचबिहार घटना में राष्ट्रीय महिला आयोग राज्य में आईं है। अग्निमित्रा पाल ने कूचबिहार में पीड़िता से मिलने अस्पताल गयी थीं। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल ने दिया TMC को पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत्र पत्र जारी करने का आदेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं