वोडाफोन-आइडिया में सरकार का हिस्सा बढ़ा, 48.99% स्टेक के साथ बनी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर [Government’s stake in Vodafone-Idea increased, became the largest shareholder with 48.99% stake]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। वोडाफोन-आइडिया अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी बीच भारत सरकार ने टेलीकॉम कंपनी में अपना हिस्सा बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने वोडाफोन-आइडिया के स्पेक्ट्रम ऑक्शन ड्यू को इक्विटी शेयर में बदलने का निर्णय लिया है, जिससे सरकार का स्टेक 22.60% से बढ़कर 48.99% हो गया है।

36,950 करोड़ की इक्विटी शेयर खरीदेगी भारत सरकार

मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन ने वोडाफोन-आइडिया को 36,950 करोड़ के इक्विटी शेयर जारी करने का निर्देश दिया है। इसके तहत 3,695 करोड़ इक्विटी शेयर 10 रुपये प्रति शेयर की दर से जारी किए जाएंगे।

इस प्रक्रिया को SEBI की निगरानी में 30 दिनों के भीतर पूरा करना होगा। बता दें कि स्टेक बढ़ने के बावजूद सरकार ने कंपनी के ऑपरेशनल कंट्रोल में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही है। प्रमोटर ही कंपनी का प्रबंधन संभालेंगे और इससे यूजर्स पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

यूजर बेस बढ़ाने के जद्दोजहद में लगा वोडाफोन-आइडिया

वोडाफोन-आइडिया यूजर बेस बढ़ाने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। हाल ही में कंपनी ने मुंबई में 5G नेटवर्क रोलआउट किया है और अन्य शहरों में विस्तार की योजना है।

कंपनी ने 239 रुपये और 399 रुपये के नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जिनमें 2GB डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और JioHotstar Mobile का 28 दिनों का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

इसे भी पढ़ें

Jio के सभी प्लान हुए महंगे, दूसरी कंपनियां भी जेब पर बोझ बढ़ाने की तैयारी में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं