नयी दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की निरंतर गलत नीतियों और कुप्रबंधन के कारण देश 20 साल पीछे चला गया है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वर्ष 2004-05 और 2017-18 के बीच भारत में कृषि श्रमिकों की संख्या में 6.7 करोड़ की गिरावट आई थी।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि श्रमिकों ने विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में ज़्यादा वेतन वाले कामों के लिए कम वेतन वाले कृषि क्षेत्र के काम को छोड़ा था।
यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और भारत को मध्यम आय वाला देश बनाने की दिशा में इसका महत्वपूर्ण योगदान था। “
इसे भी पढ़ें








