सरकार का है प्रयास, श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन व ईमानदारी का हो राज : नरेन्द्र मोदी

2 Min Read

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार पहले ही दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन और ईमानदारी का राज हो।

उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उनके जीवन से गरीबी हटाने की प्रेरणा होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी पूरी होने की गारंटी’। भगवान राम ने हमें किए गए वादों का सम्मान करना सिखाया और हम गरीबों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए निर्धारित सभी लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के सोलापुर में राज्य में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन) परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत पूरे किए गए 90,000 से अधिक घरों को भी लाभार्थियों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने सोलापुर में रायनगर हाउसिंग सोसाइटी के 15,000 घरों को समर्पित किया, जिनके लाभार्थियों में हजारों हथकरघा श्रमिक, विक्रेता, बिजली करघा श्रमिक, कूड़ा बीनने वाले, बीड़ी श्रमिक और चालक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में शीतलहर का कहर, स्कूलों का समय बदला

बाबूलाल मराड़ी ने लोकगायक आशुतोष द्विवेदी का “अवध में राम आए हैं” गीत किया लॉंच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं