फ्लाइट्स में बम की धमकी पर एक्शन लेगी सरकार [Government will take action on bomb threats in flights]

1 Min Read

दोषियों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाएगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। सिविल एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू ने कहा, ‘फ्लाइट्स में बम की धमकियों से निपटने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।

धमकी देने वालों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला जाएगा। एविएशन सिक्योरिटी नियमों के साथ ही सिविल एविएशन एक्ट, 1982 में भी संशोधन किया जाएगा।

धमकियों से हफ्ते भर में ₹200 करोड़ का नुकसान:

इस हफ्ते करीब 100 फ्लाइट्स में बम होने की धमकियां मिली हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने सिविल एविएशन के महानिदेशक (DGCA) विक्रम देव दत्त को पद से हटा दिया था।

धमकियों की वजह से एयरलाइन कंपनियों को अब तक 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है।

इसे भी पढ़ें


3 दिन में 19 फ्लाइट्स को बम की धमकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं