सरकारी नौकरी: CBI में असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर वैकेंसी [Government Jobs: Vacancy for the posts of Assistant Programmer in CBI]

2 Min Read

ग्रेजुएट्स को मौका

नई दिल्ली, एजेंसियां। सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लिकेशन या कंप्यूटर साइंस या मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लिकेशनमें विशेषज्ञता के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री।
या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लिकेशन या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री।

आयु सीमा :

अधिकतम 30 साल।
आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी गई है।
फीस :
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 25 रुपए
एससी, एसटी, पीएच, दिव्यांग : नि:शुल्क
सैलरी :
लेवल – 7 के अनुसार।
ऐसे करें आवेदन :
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
अप्लाई ऑनलाइन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर आवेदन करें / Apply Now पर क्लिक करें।
न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
अन्य डिटेल्स दर्ज करके फीस भरें।
फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: DRDO में 200 पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं