सरकारी नौकरी: राजस्थान में एसआई-टेलीकॉम के 98 पदों पर वैकेंसी, 28 नवंबर से आवेदन [Government Jobs: Vacancy for 98 posts of SI-Telecom in Rajasthan, applications from 28th November]

2 Min Read

ग्रेजुएट्स को मौका

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने एसआई-टेलीकॉम के 98 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए 28 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 27 दिसंबर तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता :

बीएससी, बीई या बीटेक की डिग्री।
राजस्थानी कल्चर की जानकारी होना चाहिए।
देवनागरी लिपि में लिखने का नॉलेज होना चाहिए।
उम्र सीमा :
न्यूनतम : 20 वर्ष
अधिकतम : 25 वर्ष
यन प्रक्रिया :
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा
इंटरव्यू
सैलरी :
पे लेवल 11 के तहत बेसिक सैलरी 34,400 रुपए होगी।
फीस :
सामान्य (अनारक्षित), पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर उम्मीदवार : 600 रुपए
आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमीलेयर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सहरिया क्षेत्र) : 400 रुपए
दिव्यांग : 400 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
यहां वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: DRDO में 200 पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर तक करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं