सरकारी नौकरी: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली इंजीनियर्स की भर्ती [Government Jobs: Recruitment of Engineers in Hindustan Petroleum Corporation Limited]

3 Min Read

1 लाख 60 हजार तक मिलेगी सैलरी

रांची। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की भर्ती निकली है।

इसके तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर और इंजीनियर के 100 पदों पर बहाली निकली है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है। यह भर्ती एचपीसीएल की राजस्थान रिफाइनरी में निकली है। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://www।hrrl।in/ पर जाकर करना है।

एचपीसीएल में निकली भर्ती के लिए बीई/बीटेक पास, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होल्डर और सीए/आईसीएआई किए हुए युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीएससी करने वालों के पास भी आवेदन का मौका है।

एपीसीएल में भर्ती डिटेल

  • जूनियर एग्जीक्यूटिव- फायर एंड सेफ्टी- 37
  • जूनियर एग्जीक्यूटिव- 04
  • असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर- 02
  • असिस्टेंट इंजीनियर (केमिकल प्रोसेस)- 12
  • मैकेनिकल इंजीनियर-14
  • केमिकल प्रोसेस इंजीनियर-27
  • इंजीनियर फायर एंड सेफ्टी-04

एपीसीएल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स भर्ती के लिए योग्यता

जूनियर एग्जीक्यूटिव- फायर एंड सेफ्टी- तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा या साइंस में ग्रेजुएट कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ।

एससी/एसटी और दिव्यांग के मार्क्स कम से कम 50 फीसदी होने चाहिए। साथ में हैवी वीकल चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस। इसके अलावा कम से कम 6 महीने का फायर/सेफ्टी/फायर एंड सेफ्टी सर्टिफिकेट कोर्स।

जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल)- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों के साथ (एससी/एसटी और दिव्यांग 50% अंक) तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा।

असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर-आईसीएआई से क्वॉलिफाइड सीए होना चाहिए। इसमें कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने जरूरी हैं।

असिस्टेंट इंजीनियर (केमिकल प्रोसेस)- केमिकल/पेट्रो केमिकल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों (एससी/एसटी और दिव्यांग 50% अंक) के साथ बीई/बीटेक किया होना चाहिए।

मैकेनिकल इंजीनियर- मैकेनिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल एंड प्रोडक्शन/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों के साथ ( (एससी/एसटी और दिव्यांग 50% अंक) बीई/बीटेक किया होना चाहिए। साथ में तीन साल का पोस्ट क्वॉलिफिकेशन एक्सपीरियंस होना चाहिए।

केमिकल प्रोसेस इंजीनियर- केमिकल/पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंकों (एससी/एसटी और दिव्यांग 50% अंक) के साथ बीई/बीटेक

इंजीनियर फायर एंड सेफ्टी- फायर सेफ्टी इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक 60 फीसदी अंकों से ( एससी/एसटी और दिव्यगा 50 फीसदी) पास होना चाहिए।

सैलरी

जूनियर एग्जीक्यूटिव- पे स्केल 30,000-1,20,000 रुपये

असिस्टेंट इंजीनियर- पे स्केल 40,000-1,40,000 रुपये

इंजीनियर-50,000-1,60,000 रुपये

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: रेलवे में ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, रिजर्व कैटेगरी को उम्र में छूट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं