सरकारी नौकरी: चौकीदार के 357 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास को मौका, ऐसे करें आवेदन [Government Jobs: Recruitment for 357 posts of Chowkidar, opportunity for 10th pass, apply like this]

2 Min Read

रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में चौकीदार के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

अनारक्षित : 142 पद

अनुसूचित जनजाति : 146 पद

अनुसूचित जाति : 3 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 1 पद

पिछड़ा वर्ग : 15 पद

ईडब्ल्यूएस : 50 पद

कुल पदों की संख्या : 357

आयु सीमा :

18 – 35 साल के बीच।

रिजर्व कैटेगरी को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता :

01.07.2024 तक दसवीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।

साईकिल चलाना आना चाहिए।

फीस :

सामान्य, ओबीसी : 200 रुपए

एससी/एसटी : 100 रुपए

सैलरी :

18 हजार से लेकर 56, 900 रुपए प्रतिमाह।

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटेन एग्जाम के बेसिस पर।

परीक्षा प्रणाली :

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा में पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान और स्थानीय भाषा पर आधारित होगा। इन्हीं दोनों विषय से संबंधित 50 एमसीक्यू पूछे जाएंगे।

परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

चौकीदार के पद पर बहाली प्रोबेशन के बेसिस पर की जाएगी।

इसकी अवधि दो वर्ष की होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ वेरिफाइड फोटो कॉपी 25 जुलाई 2024 तक जिला सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला-खरसावां में जमा करना होगी।

आवेदन को बंद लिफाफे में निबंधित डाक/स्पीड पोस्ट से जिला सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला, खरसावां, गौरांगडीह, पिन कोड- 833219 पते पर भी भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: मुंबई यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के 152 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख 44 हजार तक

Share This Article
Exit mobile version