सरकारी नौकरी: कर्नाटक बैंक में भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका [Government Jobs: Last chance to apply for recruitment in Karnataka Bank]

1 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आज यानी 30 नवंबर को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.karnatakabank.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।

चयन प्रक्रिया :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • इंटरव्यू

आयु सीमा :

  • अधिकतम 26 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।

फीस :

  • सामान्य/अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग : 700 रुपए + जीएसटी
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 600 रुपए + जीएसटी

सैलरी :

  • बेसिक पे 24,050 रुपए प्रतिमाह।
  • मेट्रो सिटीज में हर माह 59,000 रुपए सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट karnatakabank.com पर जाएं।
  • होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल्स भरें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: बैंक ऑफ बड़ौदा में 592 पदों पर वैकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं