सरकारी नौकरी: इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु के लिए वैकेंसी निकाली [Government Jobs: Indian Air Force has announced vacancy for Agniveer Vayu.]

2 Min Read

12वीं पास से इंजीनियर तक को मौका

नई दिल्ली, एजेंसियां। अग्निपथ वायु अग्निवीर ने एयरफोर्स अग्निवीर के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। इसका रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी 2025 से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ
या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रुमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी और गणित के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।


मेडिकल क्वालिफिकेशन : हाईट :

पुरुष : 152 सेमी
महिला : 152 सेमी
उत्तराखंड की महिला उमीदवारों के लिए : 147 सेमी
लक्षद्वीप : 150 सेमी
आयु सीमा
17.5-21 साल
आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए।
आयु में छूट इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु इंटेक 1/2026 के नियमानुसार दी जाएगी।

फीस:

जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 550 रुपए
एससी/एसटी/पीएच : 100 रुपए

सैलरी :

पहले साल : 30,000
दूसरे साल : 33,000
तीसरे साल : 36,500
चौथे साल : 40, 000

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

इसे भी पढ़ें

ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों की अब खैर नहीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं