सरकारी नौकरी: सीसीएल ने 1180 पदों पर निकाली वैकेंसी [Government Jobs: CCL has released vacancies for 1180 posts]

1 Min Read

10वीं, 12वीं पास को मौका, मेरिट बेसिस पर होगा चयन

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1100 से ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

10वीं, 12वीं, संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

न्यूनतम : 18 वर्ष

अधिकतम : 27 वर्ष

एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।

स्टाइपेंड

ट्रेड अप्रेंटिस को 7000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

फ्रेशर्स अप्रेंटिस को पहले साल में 7000 रुपए और दूसरे साल में 7700 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8000 रूपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

मेरिट बेसिस पर।

ऐसे करें आवेदन
  • अप्रेंटिसशिप पोर्टल NAPS और NATS पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • ऑफिशियल वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाएं।
  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
  • यहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • सब्मिट वाले बटन पर क्लिक करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली इंजीनियर्स की भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं