सरकारी नौकरी: रेलवे में 7951 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू [Government Jobs: Application started for appointment to 7951 posts in Railways]

2 Min Read

इंजीनियर्स को मौका, उम्र सीमा 36 साल

नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारतीय रेल के विभिन्न जोन में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती के तहत रेलवे में जूनियर इंजीनियर, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट, केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च) आदि पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता :

बीई, बीटेक की डिग्री।

आयु सीमा :

18 – 36 साल

फीस :

जनरल : 500 रुपए

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर, महिला : 250 रुपए

सैलरी :

पद के अनुसार, 35,400 – 44, 900 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया :

RRB JE CBT-I

RRB JE CBT-II

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जाम

जरूरी कागजात :

उम्मीदवार का आधार कार्ड

उम्मीदवार का पैन कार्ड

10वीं की मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।

ऑनलाइन अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करें।

आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।

इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: NCERT में प्रोफेसर समेत 123 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं