सरकारी नौकरीः SSC CHSL के लिए आवेदन शुरू, 3712 पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास को मौका

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस परीक्षा से केंद्रीय विभागों में लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA) / सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के कुल 3712 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विभागों और पदों के अनुसार वैकेंसी की संख्या के लिए आयोग द्वारा वेकेंसी ब्रेक-अप बाद में जारी किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता :

12वीं पास।

आयु सीमा :

18 से 27 साल के बीच। एससी, एसटी, ओबीसी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया :

टियर -1 एग्जाम
टियर – 2 एग्जाम

शुल्क :

उम्मीदवारों के लिए फीस 100 रुपए तय की गई है। एससी, एसटी, दिव्यांग, महिलाओं और एक्स सर्विसमेन को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।

वेतन :

19,900 – 81,100 रुपए प्रतिमाह।

ऐसे करें आवेदन :

इस भर्ती के लिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आयोग की नई वेबसाइट पर जाकर वन-टाइम-रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।

सीएचएसएल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को OTR नंबर फॉर्म में भरना होगा। उसके बाद डिटेल्स दर्ज करके फॉर्म सबमिट कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें

IPL-चेन्नई बनाम पंजाब, PBKS ने टॉस जीतक चुनी बॉलिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं