इनमें अस्थमा, TB और ग्लूकोमा जैसी बीमारियों की दवाएं
नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 8 दवाओं की कीमतें बढ़ा दी हैं। आठ दवाओं के ग्यारह शेड्यूल्ड फॉर्मूलेशन की MRP 50% तक बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।
इन दवाओं का इस्तेमाल अस्थमा, TB, ग्लूकोमा समेत अन्य बीमारियों को ठीक करने में होता है।
लागत बढ़ने पर लिया फैसला:
कंपनियां इनकी कीमत बढ़ाने के लिए सरकार को लगातार आवेदन दे रही थीं। कंपनियों का कहना था कि दवाओं की लागत बढ़ गई है, ऐसे में MRP में इजाफा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें
53 दवाओं के सैंपल क्वालिटी टेस्ट में फेल [Samples of 53 medicines failed in quality test]
