सरकारी अस्पताल में हुआ SDO की सीनियर डीसीएलआर पत्नी का प्रसव [SDO’s senior DCLR wife gave birth in government hospital]

2 Min Read

Government Health Services:

गोरखपुर, एजेंसियां। अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अरुण कुमार ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास दिखाया है। उन्होंने अपनी पत्नी, वरीय उप समाहर्ता (डीसीएलआर) इति चतुर्वेदी का प्रसव सरकारी अस्पताल में करवा कर एक सकारात्मक संदेश दिया है।

सोमवार सुबह गोरखपुर के एमएस अस्पताल में एक स्वस्थ कन्या रत्न का जन्म हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इस प्रसव को सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में विश्वास जताने और लोगों के बीच सकारात्मक सोच फैलाने के रूप में देखा जा रहा है। एसडीओ अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने कई निजी अस्पतालों द्वारा दिए गए सुझावों को दरकिनार करते हुए सरकारी अस्पताल को प्राथमिकता दी, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ सकता है।

Government Health Services: सरकारी अस्पतालों को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करना हैः

एसडीओ अरुण कुमार ने कहा कि उनका यह कदम सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा जताने और आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका यह निर्णय सरकारी अस्पतालों के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

इस कदम से यह संदेश जाता है कि सरकारी अस्पतालों में भी गुणवत्तापूर्ण इलाज संभव है, और समाज में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की योजनाएँ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं