नई दिल्ली। पुलवामा। यह नाम सुनते ही हर भारतीय सिहर जाता है। नजरों के सामने आ जाता है वो खौंफनाक मंजर, जिसने 40 भारतीय सैनिकों की शहादत ले ली थी।
14 फरवरी 2019 का वह भयावह दिन कोई भी भारतीय भूला नहीं सकता। आज से ठीक पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तानी मूल के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आतंकी घटना को अंजाम दिया था।
आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरे वाहन को सीआरपीएफ के काफिले के नजदीक ले जाकर ब्लास्ट कर दिया था। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे, वहीं 35 जवान घायल हुए थे।
इस आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक की लहर में डुबो दिया था। जनता सड़को पर थी और सरकार से प्रतिशोध की मांग कर थी।
आतंकियों की इस कायरता को याद रखने के लिए लोग हर साल 14 फरवरी को काला दिवस के रुप में मनाते हैं।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले को बुधवार को पांच साल पूरे हो गए। ऐसे में लोग सोशल मीडिया के जरिये शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने पुलवामा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से पुलवामा में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
झारखंड के सीएम चंपई ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की
सीएम चंपई सोरेन ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले सभी जवानों की तसवीर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की।
तसवीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
इसे भी पढ़ें








