खुशखबरी, नए साल में बढ़ेगी सैलरी और पेंशन [Good news, salary and pension will increase in the new year]

3 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। नये साल में उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 56% हो जाएगा।

जुलाई 2024 में हुआ था 3% का इजाफाः

पिछली बार केंद्र सरकार ने जुलाई 2024 में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे DA 53% हो गया था। यह नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू की गई थीं। अब जनवरी 2025 में संभावित 3% की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 56% तक पहुंचने की उम्मीद है।

AICPI इंडेक्स पर आधारित बढ़ोतरीः

महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर की जाती है। सितंबर 2024 तक के AICPI डेटा के अनुसार, महंगाई भत्ता 54.49% तक पहुंच गया है। हालांकि, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 के आंकड़े अभी आना बाकी हैं। इन आंकड़ों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल झारखंड में 50 फीसदी ही डीएः

हालांकि झारखंड में फिलहाल 50 फीसदी ही डीए मिल रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव होने के कारण जुलाई में डीए ही वृद्धि नहीं हो सकी, जो बकाया है।

1 करोड़ सैलरी और पेंशनभोगियों को फायदाः

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। हालांकि, यह संभावना जताई जा रही है कि जनवरी 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हाल के वर्षों में सबसे कम हो सकती है।

घोषणा में हो सकती है देरीः

संभावना है कि जनवरी 2025 में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 तक हो सकती है। आमतौर पर, सरकार होली जैसे त्योहार के आसपास इस तरह की घोषणाएं करती है।

महंगाई भत्ता क्यों है महत्वपूर्ण?

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मुद्रास्फीति के प्रभाव को संतुलित करने के लिए दिया जाता है। यह भत्ता हर छह महीने (जुलाई और जनवरी) में संशोधित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी

Share This Article
Exit mobile version