सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी, 4 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए

3 Min Read

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए जल्द ही बड़ी घोषणा कर सकती है।

इसके तहत मार्च के पहले सप्ताह में सरकारी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए और रिटायर्ड लोगों के लिए महंगाई राहत डीआर भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है।

अभी सरकारी कर्मियों को डीए एवं डीआर 46 फीसदी की दर से मिल रहा है। इसे देखते हुए अगले माह तक इस भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना को लेकर एक फॉर्मूला तय है। जिसको आधार मानते हुए बढ़ोतरी की जाती है।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के श्रम ब्यूरो की ओर से 31 जनवरी 2024 को अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू ने दिसंबर 2023 को लेकर रिपोर्ट जारी किया था।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए नवीनतम उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया जाता है।

इसके बाद से सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि एक जनवरी 2024 से उनके महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

पिछले साल की दूसरी छमाही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

उसके बाद महंगाई भत्ता यानी डीए की दर 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गई थी। अब पहली जनवरी 2024 से सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते में कम से कम 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है।

स्टाफ साइड की राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) के सदस्य सह अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव सी श्रीकुमार के अनुसार कर्मियों के डीए की मौजूदा दर 46 फीसदी है।

यह दर 50 फीसदी होते ही केंद्र सरकार के समक्ष आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग रखी जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताया कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार आठवां वेतन आयोग गठित करने की घोषणा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री ने 41,000 करोड़ रुपये की रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं