रांची : अभयानंद सुपर 30 की जांच परीक्षा 31 मार्च को आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में किसी भी बोर्ड से मैट्रिक पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
जांच परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें अभयानंद सुपर 30 की वेबसाइट www.abhayanandsuper30.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार झारखंड और बिहार में संचालित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा दे सकते हैं। यह पहला मौका है जब सुपर 30 झारखंड में उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
गौरतलब है कि अभयानंद सुपर 30 अपने स्थापना काल वर्ष 2015 से ही समाज के गरीब पर मेधावी विद्यार्थियों के लिए रहने-खाने और पढ़ने के लिए सुविधा प्रदान करता आ रहा है।
अभयानंद सुपर 30 की स्थापना बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने की थी।
इसे भी पढ़ें
डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच के लिए दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन संचालन का समय रात 12.15 बजे तक बढ़ाया








