जंगल में लावारिस कार में मिला 40 करोड़ का सोना [Gold worth Rs 40 crore found in an abandoned car in the forest]

2 Min Read

भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 दिनों से चल रही इनकम टैक्स रेड के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपाल के निकट एक जंगल से पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी कार से 52 किलो सोना बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस सोने की कीमत लगभग 40 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है। बताया गया कि देर रात भोपाल से सटे मंडोरा गांव के पास जंगल में एक लावारिस इनोवा गाड़ी खड़ी होने की जानकारी मिली थी।

2 बैगों में भरा मिला सोना

सूचना मिलने पर रात करीब 2:00 बजे जब पुलिस और IT विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो कार में उन्हें 2 बैग मिले। दोनों बैग की तलाशी लेने पर इनमें सोना ही सोना भरा मिला। इस दौरान मिले सोने का वजन करीब 52 किलो बताया जा रहा है, जिसे इनकम टैक्स विभाग ने बरामद कर लिया है

सोने से भरी गाड़ी ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर बतायी जा रही है। वहीं, गाड़ी से सोने से भरा बैग मिलने के बाद पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुट गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रेड से बचाने के लिए सोने को जंगल में छोड़ दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

भोपाल में कारोबारी के घर 32 लाख नकद मिले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं