Gold and silver prices
रांची। शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है। चांदी तो करीब 12 हजार रुपये नीचे आ गई है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। आज रांची में 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,28,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,34,400 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,350 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,820 रुपये था। यानी आज 22 कैरेट सोने में 1,350 रुपये और 24 कैरेट सोने में 1,420 रुपये की गिरावट आई है।
चांदी में भारी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। आज रांची में चांदी 2,72,000 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,83,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम में 11,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।
झारखंड के अन्य शहरों के भाव
अन्य शहरों में भी सोने-चांदी के भाव अलग-अलग हैं। बोकारो में आज 22 कैरेट सोना 1,29,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,26,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है। यहां चांदी का भाव 2,44,810 रुपये प्रति किलो है। वहीं देवघर में 22 कैरेट सोना 1,26,537 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,38,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर उपलब्ध है, जबकि चांदी 2,44,810 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें
सोने के गहने खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही सोना खरीदें, क्योंकि यह उसकी शुद्धता की सरकारी गारंटी होती है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) के पास है। खरीदारी से पहले कैरेट और हॉलमार्क की सही जानकारी जरूर लें।

