सोना पहली बार 70 हजार के पार जाने को तैयार

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। 10 ग्राम सोना 680 रुपए बढ़कर 65,635 रुपए पर पहुंच गया है।

इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार के पार निकला था। चांदी में भी तेजी है। यह 72,539 रुपए प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई।

इससे पहले बीते दिन चांदी का भाव 72,265 रुपए था। चांदी ने बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था। मार्च में अब तक सोने-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिली है।

महीने की शुरुआत यानी 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 11 मार्च को 65,635 रुपए पर आ गया है।

यानी सिर्फ 11 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,043 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी 69,977​ रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर ​​​​​​72,539 रुपए पर आ गई थी।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

वहीं चांदी भी 75 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें 

झारखंड को मिली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-वाराणसी के बीच परिचालन शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं