₹78,703 के उच्च शिखर पर पहुंचा सोना [Gold reached a high of ₹78,703]

1 Min Read

अब तक ₹3,506 महंगा हुआ

नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 ग्राम सोने की कीमत 452 रुपए बढ़कर 78,703 रुपए तक पहुंच गई है। यह ऑल टाइम हाई है। वहीं चांदी 779 रुपए बढ़कर 99,151 रुपए प्रति किलो हो गई।

हालांकि, बुधवार को कारोबार बंद होने पर सोना 441 रुपए की बढ़त के साथ 78,692 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी 490 रुपए की बढ़त के साथ 98,862 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

इस महीने सोना 3,506 रुपए महंगा हो चुका है। 30 सितंबर को ये ₹75,197 पर था।

इसे भी पढ़ें

हफ्ते के पहले दिन क्या है जानिए सोने-चांदी की कीमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं