आसमान छू रही सोने की कीमत

1 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने [Gold] के भाव लगातार चढ़ रहे हैं। इसकी कीमत आसमना छू रही है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 572 रुपए महंगा होकर 69,936 रुपए का हो गया है।

इस साल सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 6,634 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोने की कीमत 63,302 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी भी 1469 रुपए महंगी होकर 79,063 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। यह चांदी का भी ऑल टाइम हाई है।

₹75,000 तक जा सकती है कीमत:

बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।

इसके चलते साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

इसे भी पढ़ें

ममता बोलीः बीजेपी जहरीले सांप से भी खतरनाक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं