सोने का दाम ₹90 बढ़कर ₹85,966 पर पहुंचा, एक किलो चांदी ₹336 महंगी [Gold price increased by ₹ 90 to reach ₹ 85,966, one kg silver became costlier by ₹ 336]

1 Min Read

इस साल सोना 9,804 रुपए महंगा हुआ

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने के दाम में शुक्रवार (7 मार्च) को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 90 रुपए बढ़कर 85,966 रुपए पर पहुंच गया है। कल यानी गुरुवार को सोना 85,876 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने ₹86,733 का ऑलटाइम हाई बनाया था।

चांदी में भी उछालः

एक किलो चांदी आज 336 रुपए महंगी होकर 96,796 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल गुरुवार को चांदी का भाव 96,460 रुपए प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, सोना 300 रुपए गिरकर 80048 रुपए, चांदी 89856 रुपए प्रति किलो 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं