सोने के दाम में 350 रुपए की गिरावट

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दुनिया में अभी दो जगह जंग चल रही है। रुस-यूक्रेन के बीच और इजराइल-फिलिस्तीन के बीच।

इन जंगों से बने जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण सोने-चांदी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

वहीं ईरान की ओर से इजराइल पर किए मिसाइल अटैक से टेंशन और ज्यादा बढ़ गई है।

ऐसे में सेफ इन्वेस्टमेंट माने जाने वाले सोने-चांदी के दाम में आज भी बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन यह 350 रुपए गिरकर 72,813 रुपए के भाव पर पहुंच गया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम सोना 1,351 रुपए महंगा होकर पहली बार 73,174 रुपए का हो गया था।

अब सोमवार से ही गिरावट दर्ज की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

इजराइल-इरान के तनाव का असरः सोने के भाव गिरे, महंगाई दर बढ़ी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं