सोना बढ़कर ₹75,397 पर पहुंचा, चांदी ₹838 महंगी होकर ₹90,238 किलो [Gold increased to ₹ 75,397, silver became costlier by ₹ 838 to ₹ 90,238 kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां । सोने-चांदी की कीमत में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 200 रुपए बढ़कर 75,397 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसके दाम 75,197 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। ये 838 रुपए बढ़कर 90,238 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 89,400 रुपए पर थी।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। वहीं सोने ने 26 सितंबर को 75,750 रुपए का हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी की कीमत में आज हुई बढ़ोतरी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं