सोना ₹650 बढ़कर ₹73,694 पर पहुंचा, चांदी ₹2,505 महंगी होकर ₹88,605 प्रति किलो [Gold increased by ₹ 650 to ₹ 73,694, silver became costlier by ₹ 2,505 to ₹ 88,605 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज 16 सितंबर को बढ़त है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 650 रुपए बढ़कर 73,694 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसके दाम 73,044 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 2,505 रुपए बढ़कर 88,605 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 86,100 रुपए प्रति किलो पर थी।

इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में बदलाव, जानें क्या है कारण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं