कमजोर मांग से वायदा बाजार में सोना 45 रुपये टूटा

1 Min Read

नई दिल्ली : सोना का भाव बुधवार को वायदा कारोबार में 45 रुपये घटकर 70,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 45 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

इसमें 19,314 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख और उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से पीली धातु के दाम में नरमी आई।

वैश्विक स्तर पर सोना न्यूयार्क में 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,338.90 डॉलर प्रति औंस रहा।

इसे भी पढ़ें

यश कुमार और प्रमोद शास्त्री की फिल्म “दिलदार सांवरिया 2” का भव्य मुहूर्त संपन्न

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं