नई दिल्ली, एजेंसियां : सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से नीचे आ गया है। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) के अनुसार, शुक्रवार 13 दिसंबर 2024 को देश की दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण बहुमूल्य धातु 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गई। व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख से भी सर्राफा कीमतों में भारी गिरावट आई।
दिल्ली में सोना चांदी का गिरा भाव
एआईबीए की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99।9% शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये टूटकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी 4,200 रुपये लुढ़ककर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो दिसंबर महीने में सबसे बड़ी गिरावट है।
गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99।5% शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपए घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पहले इसका भाव 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
इसे भी पढ़ें
