सोना ₹355 गिरकर ₹77,027 पर आया, चांदी ₹297 सस्ती होकर ₹90,833 प्रति किलो [Gold fell by ₹ 355 to ₹ 77,027, silver became cheaper by ₹ 297 to ₹ 90,833 per kg]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 355 रुपए गिरकर 77,027 रुपए पर आ गया। इससे पहले इसके दाम 77,382 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, चांदी की कीमत में भी आज गिरावट रही। ये 297 रुपए गिरकर 90,833 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 91,130 रुपए पर थी। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने की कीमतों में आयी मामूली गिरावट, चांदी में उछाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं