सोना ₹1,630 गिरकर ₹75,451 पर आया, चांदी ₹1,345 सस्ती होकर ₹88,100 प्रति किलो [Gold fell by ₹ 1,630 to ₹ 75,451, silver became cheaper by ₹ 1,345 to ₹ 88,100 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने के भाव में मंगलवार (26 नवंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,630 रुपए कम होकर 75,451 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 77,081 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं, चांदी के दाम में भी आज गिरावट रही। ये 1,345 रुपए गिरकर 88,100 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले चांदी 89,445 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना 78,015 रुपए पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं