Gold Epensive:
नई दिल्ली, एजेंसियां। सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,192 बढ़कर ₹93,353 पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,260 बढ़कर ₹92,929 प्रति किलो हो गई है।
Gold Epensive: इस साल ₹17,191 महंगा हो चुका है सोना:
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
इसे भी पढ़ें
सोना-चांदी रेट्स में बड़ी छलांग, भारत में पहली बार ₹93,000 पार







