इस हफ्ते सोना महंगा हुआ, चांदी में रही गिरावट, सोना ₹1,326 बढ़कर ₹88,169 पर पहुंचा, चांदी ₹98,322 प्रति किलो [Gold became expensive this week, silver declined, gold increased by ₹ 1,326 to reach ₹ 88,169, silver ₹ 98,322 per kg]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 15 मार्च को सोना 86,843 रुपए पर था, जो अब (22 मार्च) 88,169 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,326 रुपए बढ़ी है।

चांदी में रही फिसलनः

वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में इस हफ्ते गिरावट रही। पिछले शनिवार को चांदी 98,322 रुपए पर थी, जो अब 97,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 702 रुपए कम हुई है। वहीं इसी हफ्ते 17 मार्च को चांदी ने 1,00,400 रुपए और 20 मार्च को सोने ने 88,761 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, सोना 300 रुपए गिरकर 80048 रुपए, चांदी 89856 रुपए प्रति किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं