सोना ₹88,101 के ऑल टाइम हाई पर, इस साल 76 दिन में दाम ₹11,939 बढ़े [Gold at all-time high of ₹ 88,101, price increased by ₹ 11,939 in 76 days this year]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,258 बढ़कर ₹88,101 हो गई है, ये ऑलटाइम हाई है। वहीं, एक किलो चांदी ₹1,445 महंगी होकर ₹99,767 प्रति किलो पर पहुंच गई है। गोल्ड का पिछला उच्च रेट 13 मार्च को बना था, जो ₹86,843 था। 1 जनवरी से अब तक 76 दिन में सोने के दाम ₹11,939 बढ़ चुके हैं। इस साल सोना 90 हजार रुपए तक जा सकता है।

सोने में तेजी के 3 कारणः

  1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई हैं।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  3. शेयर बाजार में गिरावट से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

सोना ₹1,048 बढ़कर ₹87,891 के ऑल टाइम हाई पर, चांदी ₹1,363 बढ़कर ₹99,685 प्रति किलो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं