Gold and sliver: 0 ग्राम सोने की कीमत ₹1484 बढ़कर ₹93785 हुई, चांदी ₹1149 महंगी होकर ₹95755 किलो [The price of 0 gram gold increased by ₹ 1484 to ₹ 93785, silver became costlier by ₹ 1149 to ₹ 95755 per kg]

1 Min Read

Gold and sliver:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,484 बढ़कर ₹93,785 पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹92,301 प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव ₹1,149 बढ़कर ₹95,755 हो गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,606 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इसे भी पढ़ें

सोने की कीमत 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंची, चांदी में 1,900 रुपये की बढ़ोतरी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं