दिवाली के आगमन के पहले ही रिकॉर्ड हाई से फिसला सोना और चांदी [Gold and silver slip from record high even before the arrival of Diwali]

1 Min Read

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे थे । लेकिन सोना खरीदने वालों के लिए इस समय बेहतरीन मौका है। दिवाली से पहले सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हो गया है

वही चांदी की कीमत में भी गिरावट आ गई है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने से चूक जाते हैं, तो एक बेहतरी मौका गंवा देंगे।

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (AIBA) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्टॉकिस्टों और रिटेलर्स की ताजा बिकवाली की वजह से मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई।

यह 50 रुपये की गिरावट के साथ 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। वहीं, 99.9% प्योर सोने की कीमत सोमवार को 200 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थी।

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि पिछली बार यह 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसे भी पढ़ें

सोने और चांदी के भाव आज चढ़े, इन्वेस्ट करना सबसे ज्यादा सुरक्षित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं