सोने और चांदी के भाव आज चढ़े, इन्वेस्ट करना सबसे ज्यादा सुरक्षित

3 Min Read

रांची। वर्तमान दौर के मुताबिक सोना- चांदी में इन्वेस्ट कर कमाई करना सुरक्षित माना जा रहा है। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ की गारंटी दिख रही है।

सोना-चांदी की कीमत रोज बदलती रहती है। इस कारण रोजाना की कीमत पर ध्यान देकर ही इसे खरीदना जरूरी है।

सामान्य रूप से आम लोग जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वह 22 और 24 कैरेट का होता है।

इसलिए प्रतिदिन 22 और 24 कैरेट के सोने की कीमत के उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है।

28 मार्च को सोना-चांदी दोनों का दाम बढ़ा है। कल घट सकता है। 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹61,510 है।

कल ₹61,500 थी। मतलब प्रति ग्राम ₹10 बढ़ी है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज ₹67,090 है। कल ₹67,080 थी। मतलब प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ी है।

1 किलो चांदी का दाम आज ₹73, 300 है। कल ₹73, 200 था। मतलब प्रति किलो ₹100 बढ़ा है।

झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी सोना-चांदी दोनों का यही रेट रहा।

गोल्ड खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है।

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है। 24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है।

शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।

22 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है क्योंकि यह 24 यह कैरेट गोल्ड की तुलना की कठोर होता है।

22 कैरेट गोल्ड में सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल मिला कर ज्वैलरी बनाई जाती है।

अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से गोल्ड अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है।

22 कैरेट गोल्ड 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।

24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्धता का संकेत है इसका मतलब ये है की इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया गया है 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सोने के सिक्के और गोल्ड बार बनाने में किया जाता है और गोल्ड को कैरेट की तुलना में मापा जाता है।

गोल्ड प्राइस में बढ़ोतरी या गिरावट का हमेशा सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है।

इसके अनुमानित दाम के लिए आप अपने पास के ज्वैलर्स से संपर्क कर सकते हैं।

अगर आप आज के गोल्ड प्राइस पक्का करना चाहते हैं तो ज्वैलरी में किस शुद्धता का सोना लगा है और उसको बनाने में ज्वैलर्स कितना मेकिंग चार्ज लगा रहा है, उसके आधार पर टुडे गोल्ड प्राइस को पक्का किया या जाना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

आप का दावा-बिगड़ रही है केजरीवाल की तबीयत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं