सोना और चांदी के भाव उतरे नीचे, निवेश का बेहतर मौका

2 Min Read

रांची, एजेंसियां। आज के दौर में सोना- चांदी में निवेश करना सबसे सुरक्षित माना जा रहा है। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद इसमें लाभ की गारंटी दिख रही है।

बता दें कि सोना-चांदी की कीमत रोज बदलती रहती है। इस कारण रोजाना की कीमत पर ध्यान देकर ही इसे खरीदना जरूरी है।

सामान्य रूप से आम लोग जो बाजार से सोना खरीदते हैं, वह 22 और 24 कैरेट का होता है। 16 मार्च को सोना-चांदी दोनों का दाम घटा है।

परंतु फिर सोमवार को इनके दाम बढ़ सकता है। 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत आज 60,740 रुपये है।

कल 60,750 रुपये थी। मतलब प्रति ग्राम सोने की कीमत में 10 रुपये की कमी आई है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज 66,250 रुपये है। कल 66,260 रुपये थी। मतलब प्रति 10 ग्राम में 10 रुपये की कमी आई है।

1 किलो चांदी का दाम आज ₹75, 000 है। कल ₹75, 200 था। मतलब प्रति किलो ₹200 घटा है। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना में भी सोना-चांदी दोनों का यही रेट रहा।

सोना खरीदने से पहले इसकी शुद्धता जानना जरूरी है, जिसे कैरेट से बताया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है।

24 कैरेट गोल्ड लचीला होता है और मजबूत बनाने के लिए इसमें अन्य धातु को मिलाने की जरूरत होती है। शुद्धता जितनी अधिक होगी, गोल्ड उतना ही महंगा होता जाता है।

इसे भी पढ़ें

चंपाई, कल्पना और सुप्रियो आज मुंबई जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं