सोना-चांदी के दामों में गिरावट, 10 ग्राम सोना ₹71,626 पर आया, चांदी 88 हजार रुपए के नीचे आई [Gold and silver prices fell, 10 grams of gold came at ₹ 71,626, silver came below ₹ 88 thousand]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 1 जुलाई को गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 209 रुपए गिरकर 71,626 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 71,835 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

चांदी भी आई नीचे

वहीं एक किलो चांदी 446 रुपए गिरकर 87,554 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,000 रुपए किलो प्रति पर थी।

इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

इसे भी पढ़ें

सोना-चांदी में गिरावट, सोना 150 रुपए गिरकर 72,230 रुपए पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं